मुंबई
आईपीएस अधिकारी रश्मि शुक्ला से जल्द ही गोपनीय जानकारी लीक करने के मामले में पूछताछ की जाएगी। उनका बयान दर्ज करने के लिए सायबर अपराध टीम हैदराबाद जा सकती है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार या मंगलवार को यह टीम हैदराबाद पहुंचेगी और उनसे पूछताछ करेगी। वो सभी प्रश्न भी तैयार कर लिए गए हैं, जो उन्हें पूछा जाना है। रश्मि शुक्ला महाराष्ट्र महाराष्ट्र कैडर की आईपीएस अधिकारी हैं। फिलहाल वे केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर सीआरपीएफ में हैदराबाद में कार्यरत हैं। सायबर पुलिस ने उन्हें दो बार सम्मन भेजकर उनके मुंबई स्थित आवास पर बयान दर्ज करवाने के लिये कहा था, लेकिन दूसरा सम्मन मिलने के बाद रश्मि शुक्ला ने सम्मन के विरोध में बॉम्बे उच्च न्यायालय में पिटीशन फाइल किया था, जिसके बाद न्यायालय ने उन्हें गिरफ्तार न करने के लिए कहते हुए उनका बयान हैदराबाद जाकर दर्ज करने के लिए कहा था, जिसके बाद अब उपायुक्त के नेतृत्व में जांच अधिकारी एन के जाधव और अन्य पुलिस अधिकारी हैदराबाद जाकर उनसे पूछताछ कर उनका स्टेटमेंट दर्ज करेंगे। शुक्ला ने महाराष्ट्र राज्य में गुप्तचर विभाग की प्रमुख रहते हुए गोपनीय रिपोर्ट तैयार की थी। यह रिपोर्ट लीक हुई थी, जिसे नेता प्रतिपक्ष देवेंद्र फड़नवीस ने दिखाया था। इसी के बाद मुख्य सचिव ने रिपोर्ट तैयार की जिसके आधार पर मुंबई पुलिस की सायबर अपराध शाखा ने एफआईआर दर्ज किया।

Post a Comment