January 2021


 नई दिल्ली

 शेयर बाजार गुरुवार को इतिहास रचते हुए 50,096 के स्तर पर खुला और बाद में 50,184.01 के नए शिखर पर पहुंच कर फिसल गया। वहीं नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी भी मामूली गिरावट के साथ बंद हुआ। गुरुवार को बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 167 अंकों की बड़ी गिरावट के साथ 49,624.76 के स्तर पर बंद हुआ। गुरुवार की सुबह यह 304 अंकों की उछाल के साथ 50096 के स्तर पर खुला था।  वहीं NSE का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स निफ्टी की शुरुआत हरे निशान के साथ हुई। निफ्टी आज 14,730 के स्तर पर खुला और 54.35 अंकों के नुकसान के साथ 14,590.35 के स्तर पर बंद हुआ। मालूम हो कि मार्च में निचले स्तर पर पहुंचने के बाद आठ अक्तूबर को सेंसेक्स 40 हजार के पार 40182 पर पहुंच गया था। वहीं पांच नवंबर को सेंसेक्स 41,340 पर बंद हुआ था। 10 नवंबर को इंट्राडे में इंडेक्स का स्तर 43,227 पर पहुंचा था, जबकि 18 नवंबर को 44180 और चार दिसंबर को इसने 45000 का आंकड़ा पार किया। नौ दिसंबर को सेंसेक्स पहली बार 46000 के ऊपर 46103.50 के स्तर पर बंद हुआ।14 दिसंबर 2020 को सेंसेक्स 46284.7 पर खुला। वहीं  21 दिसंबर को सेंसेक्स 47055.69 के स्तर पर पहुंच गया। अब 30 दिसंबर को सेंसेक्स अब तक के सर्वोच्च स्तर 47,807अंक तक चला गया था। इसके बाद नए साल में 48 हजार का स्तर पार करते हुए सेंसेक्स बुधवार 6 दिसंबर को 48616.66 के नए शिखर पर खुला था। 8 दिसंबर को सेंसेक्स  48797.97 के नए शिखर को छू लिया। जबकि 11 दिसंबर को शुरुआती कारोबार में ही सेंसेक्स एक नए शिखर 49260.21  अंक पर पहुंच गया। वहीं 12 जनवरी को  49569.14 का आंकड़ा छुआ और अब 13 जनवरी को सेंसेक्स एक नए शिखर पर था और आज यानी 21 जनवरी को सेंसेक्स ने एक और इतिहास रचते हुए  50,184.01 के ऑलटाइम हाई पर पहुंच गया।


 नया साल शुरू होने के साथ ही बॉलीवुड में नई फिल्मों को लेकर लगातार अपडेट आ रहे हैं। कई फिल्मों की शूटिंग चल रही है। वहीं, नई फिल्मों के एलान का सिलसिला जारी है। अजय देवगन ने पिछले दिनों एलान किया था कि उनकी अगली फिल्म 'थैंक गॉड' होगी, जो कॉमेडी ड्रामा फिल्म है। इस फिल्म के जरिए अजय एक बार फिर अपने इश्क डायरेक्टर इंद्र कुमार के साथ एसोसिएट हो रहे हैं। फिल्म की शूटिंग 21 जनवरी को मुंबई में शुरू हो गयी है। अजय ने इसकी तस्वीरें भी शेयर कीं। जिसमें प्रोड्यूसर भूषण कुमार, इंद्र कुमार और सिद्धार्थ मल्होत्रा नजर आ रहे हैं। फिल्म में अजय के साथ सिद्धार्थ मल्होत्रा और रकुल प्रीत सिंह मुख्य भूमिकाओं में हैं।


इस महीने की शुरुआत में बॉलीवुड अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा ने सोशल मीडिया पर अपनी अगली फिल्म 'थैंक गॉड' की घोषणा की थी। फिल्म की घोषणा करते हुए अभिनेता ने बताया गया था कि वह पहली बार अजय देवगन के साथ हाथ मिलाएंगे। हालांकि, फिल्म में रकुल प्रीत सिंह भी लीड रोल में हैं। इस फिल्म में सिद्धार्थ और रकुल प्रीत सिंह रोमांस करते नजर आएंगे। सिद्धार्थ और रकुल इससे पहले 'अय्यारी' में एक साथ काम कर चुके हैं। सिद्धार्थ ने खुलासा किया था कि फिल्म इसी महीने फ्लोर पर आने वाली है और वह जनवरी में ही शूटिंग शुरू करेंगे। और अभिनेता ने अपने वादे के मुताबिक फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है। सिद्धार्थ मल्होत्रा ने फिल्म की शूटिंग शुरू करने के बारे में जानकारी देते हुए सोशल मीडिया अकाउंट कुछ फोटोज शेयर की हैं।

 इन फोटोज में सिद्धार्थ मल्होत्रा निर्देशक इंद्र कुमार और निर्माता भूषण कुमार के साथ मुहूर्त शॉट देते हुए क्लैपर बोर्ड पकड़े हुए नजर आ रहे हैं। फोटोज शेयर करते सिद्धार्थ ने कैप्शन दिया है, 'इस नई यात्रा के लिए उत्साहित हूं। इसके लिए 'थैंक गॉड'। फिल्म की शूटिंग आज से शुरू हो रही है।' सिद्धार्थ मल्होत्रा ने हाल ही में शेरशाह की शूटिंग भी पूरी की है। इस फिल्म में सिद्धार्थ के साथ लीड रोल में कियारा आडवाणी नजर आएंगी।


 नया साल शुरू होने के साथ ही बॉलीवुड में नई फिल्मों को लेकर लगातार अपडेट आ रहे हैं। कई फिल्मों की शूटिंग चल रही है। वहीं, नई फिल्मों के एलान का सिलसिला जारी है। अजय देवगन ने पिछले दिनों एलान किया था कि उनकी अगली फिल्म 'थैंक गॉड' होगी, जो कॉमेडी ड्रामा फिल्म है। इस फिल्म के जरिए अजय एक बार फिर अपने इश्क डायरेक्टर इंद्र कुमार के साथ एसोसिएट हो रहे हैं। फिल्म की शूटिंग 21 जनवरी को मुंबई में शुरू हो गयी है। अजय ने इसकी तस्वीरें भी शेयर कीं। जिसमें प्रोड्यूसर भूषण कुमार, इंद्र कुमार और सिद्धार्थ मल्होत्रा नजर आ रहे हैं। फिल्म में अजय के साथ सिद्धार्थ मल्होत्रा और रकुल प्रीत सिंह मुख्य भूमिकाओं में हैं।


कोरोना वायरस लॉकडाउन के बीच कई प्रोजेक्ट्स होल्ड पर थे। हालांकि अब चीजें जैसे-जैसे नार्मल हो रही हैं। वैसे-वैसे फिल्म निर्माताओं ने अपने होल्ड पर रखे हुए प्रोजेक्ट्स पर काम करना शुरू कर दिया है। इस बीच आ रही ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो, विशाल भारद्वाज के बेटे आसमान की अपकमिंग थ्रिलर में बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर की धांसू एंट्री होती दिखाई दे रही है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, विशाल भारद्वाज के बेटे आसमान अपने निर्देशन में एक अनटाइटल्ड थ्रिलर फिल्म बनाने की तैयारी में हैं। इस फिल्म में उन्होंने अर्जुन कपूर को लीड रोल के लिए चुना है। यह फिल्म विशाल भारद्वाज और लव रंजन द्वारा प्रोड्यूस की जाएगी। कथित तौर पर आसमान ने फिल्म की स्क्रिप्ट और प्री-प्रोडक्शन वर्क को पहले ही शुरू कर दिया था। पोर्टल के एक करीबी सूत्र ने कहा, 'अर्जुन थ्रिलर फिल्मों के फैन हैं और जब उन्होंने पहली बार स्क्रिप्ट सुनी तो अभिनेता को यह काफी पसंद आई।' रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि मेकर्स को अभी फिल्म की स्टारकास्ट को फाइनल करना अभी बाकी है। उनके माता-पिता रेखा भारद्वाज और विशाल भारद्वाज फिल्म के लिए म्यूजिक कंपोज कर सकते हैं। अर्जुन कपूर ने हाल ही में 'भूत पुलिस' के फर्स्ट शेड्यूल को पूरा किया है। इस फिल्म में अर्जुन के साथ सैफ अली खान, जैकलीन फर्नांडिस और यामी गौतम जैसे कई कलाकार नजर आएंगे।

 
नई दिल्ली

ऑस्ट्रेलिया पर विजय हासिल करने के बाद गुरुवार को जब भारतीय खिलाड़ी  स्वदेश पहुंचे तो यहां का नजारा देखने लायक था। यहां का वातावरण ‘आला रे आला अजिंक्य आला’ के स्वरों से गूंज उठा। कप्तान रहाणे और कोच रवि शास्त्री सहित कुछ खिलाड़ी गुरुवार को स्वदेश पहुंचे और उनका यहां जोरदार स्वागत किया गया। रहाणे जब अपने आवासीय परिसर में पहुंचे तो पारंपरिक ढोल ताशा बज रहे थे और लोग ‘आला रे आला अजिंक्य आला’ गा रहे थे। जब वह लाल कारपेट पर आगे बढ़ रहे थे तो लोग उन पर पुष्पवर्षा कर रहे थे। रहाणे के अलावा मुख्य कोच रवि शास्त्री, स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा, तेज गेंदबाज शार्दुल ठाकुर और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ भी मुंबई पहुंचे, जबकि ब्रिस्बेन टेस्ट के नायक ऋषभ पंत तड़के दिल्ली पहुंचे। पहले नेट गेंदबाज के रूप में चुने गये लेकिन बाद में एक दौरे के दौरान तीनों अंतरराष्ट्रीय प्रारूपों में पदार्पण करने वाले पहले क्रिकेटर बने तेज गेंदबाज टी नटराजन बेंगलुरू गये।


जहां से वह तमिलनाडु में अपने गांव सलेम जाएंगे। चेन्नई के रहने वाले अनुभवी स्पिनर रविचंद्रन अश्विन, युवा आलराउंडर वाशिंगटन सुंदर और गेंदबाजी कोच भरत अरुण अभी दुबई में हैं और उनके शुक्रवार की सुबह स्वदेश पहुंचने की संभावना है। रहाणे, शास्त्री, रोहित, शार्दुल और सॉव का मुंबई पहुंचने पर मुंबई क्रिकेट संघ के अधिकारियों ने स्वागत किया। रहाणे ने टीम की जीत का जश्न मनाने के लिये केक भी काटा। रहाणे इसके बाद सीधे माटुंगा स्थित अपने आवासीय परिसर में पहुंचे तो वहां के निवासियों ने उनके शानदार स्वागत के लिये भरपूर तैयारियां कर रखी थी। रहाणे के वहां पहुंचने पर ढोल बजने लगे और पुष्पवर्षा होने लगी। रहाणे भी लोगों का यह प्यार देखकर आह्लादित थे। इनमें से कुछ तो कोविड-19 महामारी के बावजूद मास्क पहनकर हवाई अड्डे पर टीम का इंतजार कर रहे थे। यह बल्लेबाज जब अपने आवासीय परिसर में पहुंचा तो पारंपरिक तरीके से उनका स्वागत किया गया। ढोल ताशा अमूमन किसी उपलब्धि का जश्न मनाने या खुशी के मौके पर बजाये जाते हैं। कई खिलाड़ियों के चोटिल होने के बावजूद भारत ने मंगलवार को ब्रिसबेन में चौथे और अंतिम टेस्ट मैच में आस्ट्रेलिया को तीन विकेट से हराकर श्रृंखला 2-1 से जीती और इस तरह से बोर्डर-गावस्कर ट्राफी अपने पास बरकरार रखी।

 
नई दिल्ली

भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत दिग्गज महेंद्र सिंह धोनी से तुलना से खुश हैं, लेकिन उन्होंने गुरुवार को कहा कि ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज में अहम भूमिका निभाने के बाद वह खेल में अपनी अलग पहचान बनाना चाहते हैं। पंत की अक्सर दो बार के विश्व विजेता कप्तान धोनी से तुलना की जाती रही है। धोनी ने पिछले साल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। 


ब्रिस्बेन में चौथे टेस्ट मैच की दूसरी पारी में नाबाद 89 रनों की मैच विजेता पारी खेलने वाले पंत ने ऑस्ट्रेलिया से दिल्ली पहुंचने के बाद कहा, ‘जब आपकी तुलना धोनी जैसे खिलाड़ी से की जाती है तो बहुत अच्छा लगता है और आप मेरी तुलना उनसे करते हैं।’ उन्होंने कहा, ‘यह शानदार है, लेकिन मैं नहीं चाहता कि मेरी किसी से तुलना की जाए। मैं भारतीय क्रिकेट में अपनी अलग पहचान बनाना चाहता हूं, क्योंकि किसी युवा खिलाड़ी की किसी दिग्गज से तुलना करना सही नहीं है।’ उन्होंने कहा, ‘हमने ऑस्ट्रेलिया में सीरीज में जिस तरह से खेल दिखाया उससे पूरी टीम बहुत खुश है।’


 नई दिल्ली

ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं। सिडनी में तीसरे टेस्ट के दौरान बाएं हाथ के अंगूठे में फ्रैक्चर के बाद ऑस्ट्रेलिया में उसकी सर्जरी कराई गई, लेकिन उन्हें ठीक होने में छह सप्ताह का समय लगेगा। इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज पांच फरवरी से शुरू हो रही है। इंग्लैंड के खिलाफ चार टेस्ट, पांच टी-20 इंटरनेशनल और तीन वनडे मैच खेले जाने हैं। पहले दो टेस्ट चेन्नई में खेले जाएंगे, जबकि अगले दो अहमदाबाद में होंगे। BCCI के सूत्रों ने कहा कि टी-20 और वनडे में जडेजा की भागीदारी पर फैसला बाद में लिया जाएगा। 32 साल के रवींद्र जडेजा का नाम इंग्लैंड के खिलाफ पहले दो टेस्ट मैचों के लिए चुनी गई भारतीय टीम में नहीं था। अब उनका बाकी दो टेस्ट मैचों के लिए भी चयन नहीं हो पाएगा। वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ब्रिस्बेन टेस्ट से भी बाहर रहे थे। जडेजा बेंगलुरु में राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में रिहैब की प्रकिया से गुजरेंगे। अधिकारी ने कहा, 'वह टेस्ट सीरीज से बाहर हैं और उन्हें पूरी तरह से ठीक होने में छह सप्ताह से अधिक का समय लगेगा। चयनकर्ताओं को बाद में देखना होगा कि उन्हें छोटे प्रारूपों के लिए टीम में शामिल किया जाए या नहीं।'

 
बैंकॉक

भारत के समीर वर्मा ने गुरुवार को यहां डेनमार्क के रासमुस गेमके को हराकर टोयोटा थाईलैंड ओपन सुपर 1000 बैडमिंटन टूर्नामेंट के पुरुष एकल के क्वार्टर फाइनल में जगह बनायी। विश्व में 31वें नंबर के भारतीय खिलाड़ी ने गेमके को केवल 39 मिनट में 21-12, 21-9 से हराया। समीर की विश्व में 17वें नंबर के गेमके के खिलाफ यह तीसरी जीत है। इससे पहले इन दोनों खिलाड़ियों के बीच दो मुकाबले खेले गये थे, उनमें भारतीय खिलाड़ी ने जीत दर्ज की थी। समीर का अगला मुकाबला डेनमार्क के ही तीसरी वरीयता प्राप्त आंद्रेस एंटोनसेन से होगा, जिन्हें वाकओवर मिला। 


समीर ने मैच के बाद कहा, ‘‘मैं जीत के लिये पूरी तरह से आश्वस्त था। मैं अच्छी तैयारियों के साथ आया था। अगला मुकाबला डेनमार्क के आंद्रेस एंटोनसेन से होगा। मैं आत्मविश्वास से भरा हूं। देखते हैं क्या होता है। यह कड़ा मुकाबला होगा लेकिन मैं अपना सर्वश्रेष्ठ खेल दिखाऊंगा। ’’ इस बीच सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और अश्विनी पोनप्पा की मिश्रित युगल जोड़ी भी जर्मनी के मार्क लैम्फस और इसाबेल हेट्रिच को 22-20, 14-21, 21-16 से हराकर क्वार्टर फाइनल में पहुंच गयी है। एच एस प्रणय पुरुष एकल में हालांकि दूसरी बाधा पार करने में नाकाम रहे। एशियाई खेलों के चैंपियन जोनाथन क्रिस्टी को हराने के एक दिन बाद वह मलेशिया के डेरेन लियु से 17-21, 18-21 से हार गये। इससे पहले समीर के सामने गेमके की एक नहीं चली जिन्होंने शुरू से ही बेहतर खेल दिखाया। भारतीय खिलाड़ी ने 3-0 से बढ़त बनायी और ब्रेक के समय वह छह अंक से आगे थे। गेमके ने अपनी तरफ से सर्वश्रेष्ठ प्रयास किये लेकिन वह समीर को नहीं रोक सके जिन्होंने पहला गेम आसानी से जीता। दूसरे गेम में गेमके ने पहले 3-1 और फिर 5-3 की मामूली बढ़त हासिल की लेकिन समीर ने स्कोर 6-6 करने के बाद पीछे मुड़कर नहीं देखा।

 
एडिलेड

विश्व की नंबर एक टेनिस खिलाड़ी एश बार्टी एडीलेड में होने वाली एकदिवसीय प्रदर्शनी प्रतियोगिता से 11 महीने बाद कोर्ट पर वापसी करेगी। बार्टी ने गुरुवार को कहा कि वह इस प्रदर्शनी मुकाबले में खेलेगी, जिसमें सेरेना विलियम्स, नाओमी ओसाका और सिमोना हालेप भी हिस्सा लेंगी। इस एकदिवसीय टूर्नामेंट में पुरुष वर्ग के भी चार शीर्ष खिलाड़ी भाग लेंगे। इनमें नोवाक जोकोविच, राफेल नडाल और डोमिनिक थीम भी शामिल हैं। फ्रेंच ओपन 2019 की विजेता और पिछले साल ऑस्ट्रेलियाई ओपन के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली बार्टी ने फरवरी में कतर ओपन के बाद कोई प्रतिस्पर्धी मैच नहीं खेला है। बार्टी ने कोविड-19 महामारी के कारण पिछले साल यूएस ओपन और फ्रेंच ओपन में भाग नहीं लिया था। एडीलेड के बाद बार्टी की योजना मेलबर्न में डबल्यूटीए 500 टूर्नामेंट में खेलने की है। इसके बाद आठ फरवरी से ऑस्ट्रेलियाई ओपन शुरू हो जाएगा।

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget