टीम इंडिया के नाम बेहद शर्मनाक रिकॉर्डअ


 ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एडिलेड में पहले टेस्ट मैच की दूसरी पारी में टीम इंडिया का प्रदर्शन बेहद खराब रहा. टीम इंडिया का कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकाड़ा पार नहीं कर पाया. दूसरी पारी में न विराट कोहली का बल्ला चला न चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे विकेट पर पैर जमा पाए. कोहली ने चार रन बनाए. मयंक अग्रवाल ने सबसे ज्यादा 9 रन बनाए, जबकि हनुमन विहारी 8 रन बनाने में कामयाब रहे. पुजारा, रहाणे और अश्विन खाता भी नहीं खोल पाए. इतिहास में ऐसा दूसरी बार हुआ है जब सभी 11 खिलाड़ी डबल फिगर तक पहुंचने में नाकामयाब रहे. ऑस्ट्रेलिया की ओर से हेजलवुड ने सिर्फ 8 रन खर्च कर 5 विकेट लिए, जबकि कमिंस 21 रन देकर चार विकेट लेने में कामयाब रहे. भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूधिया रोशनी में खेले जा रहे पहले टेस्ट क्रिकेट मैच की अपनी दूसरी पारी में 36 रन बनाए जो उसका टेस्ट क्रिकेट में न्यूनतम स्कोर है. भारतीय टीम ने जब 9 विकेट पर 36 रन बनाए थे तब मोहम्मद शमी को चोटिल होने के कारण क्रीज छोड़नी पड़ी. भारत ने इस तरह से ऑस्ट्रेलिया के सामने जीत के लिए 90 रन का लक्ष्य रखा. जिसे ऑस्ट्रेलिया ने दो विकेट गवांकर हासिल कर लिया। 

Post a Comment

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget