बॉलीवुड एक्टर अमिताभ बच्चन ने अपने अंदाज से करोड़ों लोगों के दिलों को जीता है. 78 साल के अमिताभ बच्चन आज भी जनता का मनोरंजन करने में कोई कसर नहीं छोड़ते हैं. हाल ही में एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया है. इस पोस्ट में अमिताभ बच्चन बता रहे हैं कि उन्होंने मीठा खाना छोड़ दिया है. एक्टर ने एक तस्वीर शेयर की है. इस तस्वीर में अमिताभ बच्चन के एक हाथ में रसगुल्ला है तो दूसरे हाथ में गुलाब जामुन. अमिताभ बच्चन ने पोस्ट कर लिखा, "जब आपने मीठा खाना छोड़ दिया, तब शूट के लिए पकड़ा दिया रसगुल्ला और गुलाब जामुन और कहा बेटा, ऐसा एक्सप्रेशन दो, जैसे आपने खा लिया हो. इससे बड़ा टॉर्चर जिंदगी में नहीं हो सकता." अमिताभ बच्चन के इस पोस्ट पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. बता दें, बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन आखिरी बार शूजित सरकार की फिल्म गुलाबो सीताबो में नजर आए थे, जिसमें आयुष्मान खुराना भी थे. फिल्म इसी साल जून में अमेज़न प्राइम पर रिलीज हुई थी और इसे काफी पॉजिटिव रिस्पॉन्स भी मिला था. अभिनेता की आने वाली फिल्म अयान मुखर्जी की ब्रह्मास्त्र है जिसमें उनके साथ आलिया भट्ट और रणबीर कपूर भी नजर आएंगे और फिल्म शेहर जिसमें इमरान हाशमी के साथ नजर आएंगे साथ ही वह स्पोर्ट्स ड्रामा झुंड में भी नजर आएंगे.

Post a Comment