पवार ने मुख्यमंत्री ठाकरे, फड़नवीस से की बात



मुंबई

मुंबई में कांजुरमार्ग मेट्रो कार शेड भूमि विवाद को लेकर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और भाजपा नेता देवेंद्र फड़नवीस से बात की है और वह मुद्दे को सुलझाने के लिए इसे केंद्र के साथ उठा सकते हैं। यह जानकारी सूत्रों ने सोमवार को दी। ठाकरे ने रविवार को कहा कि वह केंद्र के साथ बातचीत के माध्यम से भूमि विवाद को सुलझाने के लिए तैयार हैं। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि यह उनके लिए अहम् का मुद्दा नहीं है। सूत्रों के मुताबिक, पवार ने रविवार को ठाकरे और फड़नवीस से अलग-अलग बात की। एक सूत्र ने कहा कि पवार साहब ने मुख्यमंत्री और देवेंद्र फड़नवीस से इस मुद्दे पर अलग-अलग बात की है। सूत्र ने कहा कि नमक आयुक्त केंद्र सरकार के अधीन आते हैं। इसलिए, पवार मुद्दे के समाधान के लिए इसे केंद्र के साथ भी उठा सकते हैं। बंबई उच्च न्यायालय ने एकीकृत मेट्रो कार शेड के निर्माण के लिए कांजुरमार्ग क्षेत्र में 102 एकड़ साल्ट पैन भूमि आवंटित करने के मुंबई उपनगरीय जिलाधिकारी के आदेश पर रोक लगा दी है। अदालत ने साथ ही अधिकारियों को उस भूमि पर कोई भी निर्माण कार्य करने से भी रोक दिया है। केंद्र और शिवसेना के नेतृत्व वाली महाराष्ट्र सरकार के बीच मेट्रो कार शेड के निर्माण के लिए राज्य द्वारा निर्धारित भूमि के स्वामित्व को लेकर टकराव है, जो पहले उपनगरीय गोरेगांव स्थित एक हरित क्षेत्र आरे कॉलोनी में योजनाबद्ध था। फड़नवीस की अगुवाई वाली राज्य की पिछली सरकार ने मुंबई मेट्रो लाइन 3 के लिए आरे कॉलोनी में कार शेड का निर्माण करने का फैसला किया था।

Post a Comment

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget