मुंबई मनपा आयुक्तइकबाल सिंह सिंह चहल ने दावा किया है कि महत्वाकांक्षी कोस्टल रोड परियोजना जुलाई 2023 में पूरी हो जाएगी। मनपा की इस सबसे बड़ी परियोजना का फिलहाल 17 फीसदी काम पूरा हो गया है। प्रोजेक्ट के तहत समुद्र से लगी 277 एकड़ जमीन को पाटा जाना है, जिसमें से 175 एकड़ को पाटा जा चुका है। परियोजना की अनुमानित लागत 12721 करोड़ रुपए है, जिसमें से 1281 करोड़ रुपए खर्च किए जा चुके हैं।
दक्षिण मुंबई को उत्तर मुंबई से जोड़ने में यह कोस्टल रोड सबसे अहम भूमिका निभाएगा। इससे जहां ईंधन की बचत होगी, वहीं ट्रैफिक की समस्या दूर होगी। इससे मुंबईकरों के काफी समय की बचत होगी।
कोस्टल रोड की विशेषता
साढ़े छह किलोमीटर की टनल में आठ लेन का रोड होगा। इसमें चार इंटरचेंज सिग्नल फ्री रोड होगा। 1650 गाड़ियों के लिए पार्किंग की व्यवस्था होगी। हाजी अली परिसर में 120 0 कार पार्क करने की व्यवस्था होगी, जबकि अमरसन्स गार्डन में 200 एवं वर्ली में 200 वाहनों की क्षमता वाले दो कार पार्किंग का निर्माण किया जाएगा। प्रोजेक्ट में दस लाख मीट्रिक टन मटेरियल का इस्तेमाल किया जाएगा। इसके लिए दो जेट्टी भी बनाई जाएगी।

Post a Comment