नई दिल्ली
देश के 10 सर्वाधिक मूल्यवान कंपनियों में से आठ के मार्केट कैप में पिछले सप्ताह संयुक्त रूप से 81,250.83 करोड़ रुपये का इजाफा हुआ। इसमें सर्वाधिक लाभ में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) रही। शुक्रवार को समाप्त सप्ताह में केवल रिलायंस इंडसट्रीज लि. तथा इन्फोसिस को बाजार पूजीकरण के मामले में नुकसान हुआ। बाकी आठ कंपनियों टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, हिदुस्तान यूनिलीवर लि., एचडीएफसी, आईसीआईसीआई बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, बजाज फाइनेंस और भारतीय स्टेट बैंक लाभ में रहे। पिछले सप्ताह, तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 424.11 यानी 0.86 प्रतिशत मजबूत हुए। टीसीएस का बाजार मूल्यांकन पिछले सप्ताह 34,623.12 करोड़ रुपये उछलकर 11,58,542.89 करोड़ रुपये पहुंच गया। वहीं हिंदुस्तान यूनिलीवर का एमकैप 13,897.69 करोड़ रुपये बढ़कर 5,66,950.71 करोड़ रुपये रहा। एचडीएफसी का मार्केट कैप (एमकैप) 13,728.03 करोड़ रुपये बढ़कर 4,50, 310.13 करोड़ रुपये जबकि कोटक महिंद्रा बैंक का बाजार मूल्यांकन 6,213.06 करोड़ रुपये बढ़कर 3,52,756.84 करोड़ रुपये रहा।

Post a Comment