दुनिया 2020 को कई बुरी वजहों से याद करेगा, लेकिन शाहरुख खान के फैंस यह साल इसलिए याद करेंगे, क्योंकि 2020 में इंटरनेट पर यह सवाल छाया हुआ था कि 'शाहरुख की अगली फिल्म कौन सी है?' तब उनका नाम बॉलीवुड के हर एक मुमकिन डायरेक्टर के साथ जोड़ा गया था, लेकिन कोई भी सही-सही अंदाजा नहीं लगा पाया था। राजकुमार हिरानी, एटली से लेकर आदित्य चोपड़ा तक, उनके हर बड़े निर्देशक की फिल्म में काम करने की अफवाह फैली हुई थी। इससे पहले 2017 में, संजय लीला भंसाली के साथ किंग खान के साथ आने की रिपोर्ट्स थीं। अब फिर से ऐसी खबरें आ रही हैं। कुछ ताजा रिपोर्ट्स, शायद शाहरुख के फैंस को रोमांचित कर सकें। हालांकि, शाहरुख और भंसाली की जोड़ी को साथ आए दो दशक से ज्यादा समय हो गए हैं। वे आखिरी बार देवदास के लिए साथ आए था। आज कई फैंस फिर से इस जोड़ी को साथ देखना चाहते हैं। जिस फिल्म को लेकर इतनी बात हो रही है, उसका नाम है- 'इजहार' यह संजय लीला भंसाली की एक रोमांटिक फिल्म है, जिसमें वे शाहरुख खान को कास्ट करना चाहते थे। रिपोर्ट के अनुसार, इजहार एक ऐसी फिल्म थी, जिसे भंसाली लगभग चार साल पहले शाहरुख के साथ करना चाहते थे। यह एक भारतीय लड़के और एक नार्वे की लड़की के इर्द-गिर्द घूमती एक प्रेम कहानी है।

Post a Comment