नई दिल्ली
भारत में अब तक 16 करोड़ 94 लाख से ज्यादा कोरोना वैक्सीन की डोज दी चुकी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में 16,94,39,663 वैक्सीन डोज दी जा चुकी है, जिसमे पहली और दूसरी डोज शामिल हैं। वहीं पूरे देश मे 18 से 44 साल आयु वर्ग के 17,84,869 लोगों को पहली डोज दी जा चुकी है। पिछले 24 घंटों में लगभग 20 लाख कोरोना टीके की डोज दी गई है। टीकाकरण अभियान के 113 वें दिन यानी 8 मई, को 20,23,532 वैक्सीन खुराक दी गई। 8,37,695 लोगों को पहली और 11,85,837 लोगों दूसरी डोज दी गई है।
महाराष्ट्र : 1.78 करोड़ लोगों को लगा टीका
मुंबई। महाराष्ट्र में जारी टीकाकरण अभियान में नौ मई तक 1.78 करोड़ लोगों को टीका लग चुका है। स्वास्थ्य विभाग की तरफ जारी आंकड़ों के अनुसार महाराष्ट्र में 9 मई सुबह 7 बजे तक 1,78,58,864 लोगों का टीकाकरण हो चुका था। सरकार की तरफ से जारी आंकड़ों के अनुसार, राज्य में 33,16,183 लोगों को वैक्सीन की दूसरी खुराक दी जा चुकी है। महाराष्ट्र टीकाकरण में शीर्ष पर बना हुआ है। इसके बाद राजस्थान में 1,40,19,524, गुजरात में 1,37,86,185 तथा उत्तर प्रदेश में 1,35,93,961 डोज दिए जा चुके हैं। इस बीच केंद्र सरकार ने रविवार को कहा कि राष्ट्रीय टीकाकरण अभियान के तीसरे चरण में 16.94 लोगों को टीके लग चुके हैं। तीसरे चरण में अब तक देश भर के 18-44 आयु समूह के 17.8 लाभार्थियों को टीका लगाया जा चुका है। इस आयु समूह को टीका लगाने की शुरुआत एक मई से की गई थी।

Post a Comment