चेन्नई टेस्ट में इंग्लैंड के हाथों टीम इंडिया की करारी हार के बाद भारतीय उपकप्तान अजिंक्य रहाणे अपनी बल्लेबाजी की वजह से आलोचना का शिकार हो रहे हैं। चेन्नई टेस्ट की पहली पारी में रहाणे महज एक रन बनाकर आउट हुए और दूसरी पारी में तो उनका खाता तक नहीं खुला। रहाणे के ऐसे प्रदर्शन के बाद पूर्व क्रिकेटर संजय मांजरेकर और कमेंटेटर हर्षा भोगले ने उनकी फॉर्म पर सवालिया निशाल खड़े किये। अजिंक्य रहाणे ने मेलबर्न में जरूर शतक लगाया था लेकिन उसके बाद खेली सात पारियों में वो बुरी तरह फ्लॉप साबित हुए हैं। उनके बल्ले से एक अर्धशतक तक नहीं निकला। रहाणे ने 27*, 22, 4, 37, 24, 1 और 0 स्कोर बनाया। रहाणे के ऐसे प्रदर्शन के बाद संजय मांजरेकर ने ट्वीट कर लिखा, 'मेरा मुद्दा बल्लेबाज रहाणे हैं। उन्होंने मेलबर्न में शतक के बाद अच्छी पारी नहीं खेली। क्लास खिलाड़ी अपनी फॉर्म को जारी रखते हैं और आउट ऑफ फॉर्म खिलाड़ियों का भार उठाते हैं।' हर्षा भोगले ने भी अजिंक्य रहाणे की खराब बल्लेबाजी पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि लगातार रन नहीं बनाना उनके लिए एक बड़ा मुद्दा जरूर है। हर्षा भोगले ने कहा, अजिंक्य रहाणे पिछले 2-3 सालों में लगातार अच्छी पारी नहीं खेल रहे हैं। मेलबर्न में उन्होंने जबर्दस्त शतक लगाए लेकिन उसके बाद वो 50 रन भी नहीं बना पाए। अजीब बात है भारत के बाहर उनका औसत गजब है और घर पर उनका रिकॉर्ड खराब है।
रहाणे पर उठे सवाल
चेन्नई

Post a Comment