'ऐसी फिल्में मुझे नहीं करनी'
वॉर से धमाकेदार एंट्री करने वाली अभिनेत्री वाणी कपूर ने साफ किया है कि मुझे ऐसी फिल्में नहीं करनी जिनमें नायिका सिर्फ सजावट की चीज हो। वह ऐसी फिल्में करना चाहती हैं, जिनमें उनके किरदार की कहानी में अहमियत हो और जिनमें नायिका को भी उसके पूरे आत्मसम्मान के साथ पेश किया जाए। वाणी कहती हैं, ‘एक महिला होने के नाते मैं ऐसी फिल्में करना पसंद करूंगी, जो महिलाओं, उनके जीवन और उनके फैसलों का सम्मान करती हों। मेरी खुशकिस्मती है कि इतने छोटे से कैरियर में मुझे ‘शुद्ध देसी रोमांस’, ‘बेफिक्रे’ और ‘वॉर’ जैसी फिल्में करने को मिलीं। इन फिल्मों में महिलाओं के कुछ बेहतरीन पक्ष दिखाए गए। इनमें बताया गया कि महिलाएं किस प्रकार स्वतंत्र भावनाओं वाली, महत्वाकांक्षी, दृढ़ और मजबूत होती हैं।’
Post a Comment