नई दिल्ली
सकारात्मक वैश्विक संकेतों और सूचकांक में बड़ी हिस्सेदारी रखने रिलायंस इंडस्ट्रीज में तेजी के चलते गुरुवार को शेयर बाजार रिकॉर्ड हाई पर बंद हुआ। बीएसई का सेंसेक्स 222.13 अंकों की तेजी के साथ 51,531.52 और निफ्टी 66.80 अंकों की बढ़त के साथ 15,173.30 के स्तर पर बंद हुआ। आज आईटी और मेटल शेयरों में तेजी नजर आई। बीएसई सेंसेक्स में गुरुवार को शुरुआती कारोबार के दौरान 100 अंक से अधिक की तेजी हुई। गिरावट के साथ शुरुआत के बाद 30 शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स नुकसान की भरपाई करते हुए 133.94 अंक या 0.26 प्रतिशत की तेजी के साथ 51,175.45 पर आ गया। एनएसई निफ्टी 41.55 अंक या 0.28 प्रतिशत बढ़कर 15,148.05 पर पहुंच गया। गुरुवार को सेंसेक्स में रिलायंस इंडस्ट्रीज में सबसे अधिक 4 फीसदी की बढ़त देखी गई। वहीं सनफार्मा में 2.62 फीसदी की तेजी आई। भारती एयरटेल, बजाज फिनसर्व, बजाज फाइनेंस, टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक, एनटीपीसी और मारुति में तेजी रही। दूसरी ओर टाइटन, एचडीएफसी बैंक, इंफोसिस, ओएनजीसी, आईटीसी और आईसीआईसीआई बैंक लाल निशान पर बंद हुए। बुधवार को ई सेंसेक्स कुल 666.64 अंक के दायरे की घट-बढ़ के बाद अंत में 19.69 अंक यानी 0.04 प्रतिशत फिसल कर 51,309.39 अंक पर बंद हुआ। निफ्टी भी 2.80 अंक यानी 0.02 प्रतिशत नीचे खिसक कर 15,106.50 अंक रहा। कारोबारियों के मुताबिक निवेशकों ने सूचकांक के ऊपर स्तर पर मुनाफा वसूली करना बेहतर समझा, जिसके चलते बाजार में दबाव देखने को मिला। जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा कि तिमाही आय में बढ़ोतरी के चलते अमेरिकी बाजार सकारात्मक बने रहे।

Post a Comment