कल IISF-2020 का उद्घाटन करेंगे पीएम मोदी



नई दिल्ली

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मंगलवार को वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से चार दिवसीय भारतीय अंतरराष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव के छठे संस्करण का उद्घाटन करेंगे। केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री हर्षवर्धन ने सोमवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू महोत्सव के आखिरी दिन 25 दिसंबर को इसे संबोधित करेंगे। हर्षवर्धन ने कहा, ‘प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 22 दिसंबर को 4.30 बजे आईआईएसएफ को संबोधित करेंगे वहीं उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू 25 दिसंबर को इसे संबोधित करेंगे।’ इस बार आईआईएसएफ-2020 का विषय ‘आत्मनिर्भर भारत और विश्व कल्याण के लिए विज्ञान’ रखा गया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस संबंध में अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर जानकारी भी दी है। पीएम मोदी ने लिखा कि कल शाम साढ़े चार बजे मैं भारतीय अंतरराष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव को संबोधित करूंगा। ये महोत्सव वैज्ञानिक समुदाय को साथ लाता है और इसका लक्ष्य विज्ञान के साथ लोगों के संबंध को और गहरा करना है।

Post a Comment

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget