डे-नाइट टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी इनिंग में भारत को 36 रन पर रोकने के बाद आठ विकेट से जीत दर्ज की है। इस दौरान ओपनिंग को लेकर काफी चर्चा रही क्योंकि पृथ्वी शॉ से उम्मीदें थी लेकिन उनका खराब प्रदर्शन जारी रहा। अब पूर्व भारतीय क्रिकेटर वसीम जाफर ने अजिंक्य रहाणे के लिए एक सीक्रेट मैसेज भेजा है जिसमें उन्होंने बताया कि रहाणे को दूसरे मैच में किन बल्लेबाजों को ओपनिंग पर उतारना चाहिए। जाफर ने ट्विटर पर खिलाड़ी को टैग करते हुए लिखा, प्रिय अजिंक्य रहाणे तुम्हारे लिए एक (छिपा हुआ) मैसेज है। बाॅक्सिंग डे टेस्ट से लिए शुभकामनाएं! इसके बाद जाफर ने लिखा, पीपल इन क्रिकेट नो ग्रीफ इन लाइफ लिंगर्स अपलेंटी नेवर डेबल राइज एंड हैंडक्राफ्ट यूनिक लेगसी। हालांकि पहली नजर में जाफर द्वारा रहाणे के लिए भेजे गए सिक्रेस मैसेज को डिकोड करने में थोड़ी परेशानी हो सकती है।
वसीम का रहाणे को संदेश
एडिलेड
Post a Comment