विश्व की सबसे बड़ी स्पेशलिटी पैकेजिंग कंपनी, ईपीएल लिमिटेड को एचडीपीई बंद करने से प्लेटिना ट्यूब के लिए अमेरिका के असोसिएशन ऑफ प्लास्टिक रीसाइकलर्स (एपीआर) की ओर से वैश्विक मान्यता प्राप्त हुई है। ईपीएल की प्लेटिना इस तरह की पहचान प्राप्त करनेवाली विश्व की पहली पूर्ण रूप से टिकाउ व पूर्णरूप से पुन: उपयोग करने योग्य नलिका है। इनर बैरियर लाइनर (आईबीएल) वाली एकमात्र ट्यूब एचडीपीई रीसाइकल प्रवाह में पुन: उपयोग के योग्य है। एपीआर प्रमाणपत्र के लिए कठोर मानक होता है। नतीजा घोषित होने से पहले प्लेटिना ने तीन महीने से अधिक कठोर परीक्षा व पात्रता की प्रक्रिया में हिस्सा लिया। प्लेटिना एक इको-फ्रेंडली लैमिनेटेड ट्यूब है। जिसकी निर्मिति पांच फीसदी से कम बाधाओं वाला रेजिन ने की है। सबसे कठोर एपीआर एचडीपीई क्रिटिकल गाइडन्स के निकष को लगातार पूर्ण करने के लिए या पार करने के लिए एपीआर, यूएसए की ओर से इससे पहले मान्यता प्राप्त की है। प्लेटिना ट्यूब विशेषतः मौखिक, प्रसाधनगृह व खाद्य पदार्थों के ब्रांड के लिए उपयुक्त है। ईपीएल के एमडी व मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुधांशु वत्स ने कहा कि टिकाऊपन हमारे दृष्टीकोण से महत्वपूर्ण क्षेत्र है व हम उसे साध्य करने के लिए सतत प्रयत्नशील होते हैं। हमें एपीआर की ओर से यह मान्यता मिलने पर खुशी है। इससे हमें और अधिक नवीनपूर्ण तथा टिकाऊ उपाय विकसित करने के लिए प्रवृत्त किया जाएगा। साथ ही हमारा कार्बन पदचिन्ह कम होगा। हम हमारे ग्राहकों को इस पैकेजिंग स्वरूप को अवलंब करने के लिए प्रोत्साहित तथा सक्षम करेंगे, जिससे उन्हें उकनी वचनबद्धता जल्द पूर्ण करने में मदद मिलती है। क्रिएटिविटी एंड इनोवेशन के उपाध्यक्ष हरिहरन के. नायर ने कहा कि ईपीएल में हमारे लिए यह बड़ा प्रदर्शन है। टिकाऊ समाधान हमारे लिए मुख्य ध्यान केंद्रित करनेवाला क्षेत्र है। हम इस लक्ष्य उत्पादनों को प्रक्रिया तक प्राप्त करने के लिए प्रयासरत हैं।
ईपीएल की प्लेटिना पहली पूर्ण रीसाइकिल करनेवाली पैकेजिंग ट्यूब
मुंबई

Post a Comment