नई दिल्ली
जापानी कार निमार्ता कंपनी होंडा कार्स की भारतीय सब्सिडियरी होंडा कार्स इंडिया लिमिटेड (एचसीएल) जनवरी से अपने सभी मॉडल की कीमतों में बढ़ोतरी करने की योजना बना रही है। इस संबंध में कंपनी ने सभी डीलर्स को जानकारी दे दी है। हालांकि, कंपनी ने कीमत में बढ़ोतरी की जानकारी नहीं दी है। एचसीएल मौजूदा समय में देश में कॉम्पैक्ट सेडान होंडा अमेज से लेकर होंडा एसयूवी सीआर वी कारों की बिक्री करती है। होंडा की एंट्री लेवल कार अमेज की कीमत 6.17 लाख रुपए से शुरू होती है। एंट्री लेवल प्रीमियम एसयूवी सीआर वी की 28.71 लाख रुपए से शुरू है।

Post a Comment