कांजुरमार्ग में मेट्रो कारशेड कोलेकर एक बार फिर सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच वाकयुद्ध शुरू होगया है। रविवार को राज्य कीजनता को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कांजुरमार्ग में प्रस्तावित कारशेड को सही बताया, वहीं पूर्वमुख्यमंत्री और विधानसभा में विपक्ष के नेता देवेंद्र फड़नवीस ने सरकार पर जमकर निशाना साधा। पत्रकारों से बातचीत करते हुए फड़नवीस ने कहा कि मेट्रो कारशेड मामले में सवाल श्रेय लेने का नहीं, बल्कि मुंबईकरों कीसुविधा का है। उन्होंने कहा किक्रेडिटके लिए काम करना भाजपा का स्वभाव नहीं है।
विपक्ष के नेता ने कहा कि जब भविष्य में कारशेड के लिए कोई अतिरिक्त स्थान नहीं है तो सरकार जनता को क्यों गुमराह कर रही है? कारशेड को दूसरी स्थान पर स्थानांतरित किए जाने की चर्चाको लेकर उन्होंने कहा कि किस स्थान पर कारशेड को स्थानांतरितकिया जा रहा है, उसकी रिपोर्ट को सार्वजनिक किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमारी क्या भूमिका थी, इसकी वास्तविकता महाराष्ट्र के लोगों के सामने आएगी। फड़नवीस ने कहा किमेट्रो कारशेड के निर्माणके लिए बनाई गई एक्सपर्ट कमेटीने खुद कहा कि अगर कांजुरमार्ग में एक कार शेड बनाया गया तो भारी वित्तीयनुकसान होगा। इसके बाद भी सरकार अगर कांजुरमार्ग में कार शेड बनाना चाहतीहै तोइसे गुप्त क्यों रखा। फड़नवीस ने कहा किमेट्रो कारशेड का काम लगभग 80 प्रतिशत पूरा हो चुका है, अब किसी अन्य जगह इसे ले जाया गया तो समय और पैसे दोनों की बर्बादी होगी। मुंबईकरों को पहले ही बहुत नुकसान होचुका है, वे कोई और परेशानी नहीं चाहते हैं। विपक्ष के नेता ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से हाथ जोड़कर अनुरोध किया किइसे अपनी प्रतिष्ठा न बनाते हुए मुंबई की करोडों जनता का हित देखते हुए निर्णय ले।

Post a Comment