पंजाब में 10 से अधिक आढ़तियों के घर पर आयकर विभाग की छापेमारी की कार्रवाई पर आढ़तियों ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्तकी है। छापों के विरोधमें फेडरेशन ऑफ आढ़ती एसोसिएशन ने रविवार को एक हाईपावर कमेटी की बैठक की। बैठक में तय किया गया कि आयकर विभाग के छापों के विरोधमें पंजाब में चार दिन मंडिया बंद रखी जाएंगी। साथही जहां भी आयकर विभाग के छापे पड़ेंगे, वहां पर जाकर घर के बाहर आढ़ती धरना देंगे और छापे का कारण भी पूछेंगे। जिला मोगा के बाघापुराना में हुई हाईपावर कमेटी की बैठक में 31 सदस्यशामिल हुए। जिसकी अध्यक्षता एसोसिएशन के प्रधान विजय कालरा ने की। बैठक में आढ़तियों के यहां पड़े आयकर छापों पर सदस्यों ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की।
रणनीतिके रूप में कमेटी के सदस्यों ने तय किया कि आयकर विभाग की इस कार्रवाई के विरोधमें प्रदेश की सभी मंडियां 22 से 25 दिसंबर तक बंद रखी जाएंगी। किसानों के न्योते पर वार्ताके लिए एक पांचसदस्यीय कमेटी का गठन किया गया, जो कमेटी दिल्लीमें धरने पर बैठे हुए किसान संगठनों से वार्ताकरेगी और आगे की रणनीतिपर चर्चाकी जाएगी।

Post a Comment