ठंड से कांप रहा पूरा उत्तर भारत

 
नई दिल्ली

उत्तर भारत में सर्दी का प्रकोप जारी है। पहाड़ों पर हुई बर्फबारी के कारण मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ गई है। जम्मू कश्मीर तथा हिमाचल प्रदेश में अधिकतर स्थानों पर तापमान शून्य से नीचे चला गया है, वहीं दिल्ली में आज मौसम में थोड़ा सुधार हुआ है। न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हुई है। राजधानी दिल्ली में ताजा पश्चिमी विक्षोभ  से हिमालय के ऊपरी हिस्सों के प्रभावित होने के चलते दिल्ली का न्यूनतम तापमान सोमवार को थोड़ी वृद्धि के साथ 5.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।


दिल्ली में 23 से 26 दिसंबर के बीच शीतलहर के आसार


मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि दिल्ली के कुछ हिस्सों में 23 से 26 दिसंबर के बीच शीतलहर चल सकती है। विभाग ने इस अवधि के दौरान हल्की से मध्यम स्तर की धुंध रहने का भी अनुमान जताया है। मौसम विभाग मैदानी इलाकों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस या उससे कम अथवा लगातार दो दिन तक सामान्य से 4.5 डिग्री सेल्सियस नीचे रहने पर शीतलहर की घोषणा करता है। 

Post a Comment

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget