कोरोना महामारी की वजह से पिछले लगभग नौ महीनों से बंद पड़े राज्य के पर्यटन स्थलों पर एक बार फिर चहल पहल देखने को मिलेगी। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के ‘मिशन बिगिन अगेन’ के तहत राज्य की महाविकास आघाड़ी सरकार ने कंटेनमेंट जोन के बाहर वाटर स्पोर्ट्स, नौका विहार, मनोरंजन पार्क खोलने की इजाजत दे दी है। इंडोर एक्टिविटी के साथ ही पर्यटन स्थानों को फिर से खोलने का निर्णय सरकार ने लिया है। इस संदर्भ में राज्य के राहत एवं पुर्नवसन मंत्री विजय वडेट्टीवार की तरफ से एक परिपत्र जारी किया गया है।
पिछले कुछ दिनों से राज्य में कोरोना के मामले लगातार कम हो रहे हैं। जिसकी वजह से कंटेनमेंट एरिया के नागरिकों को भी लॉकडाउन के कठोर नियम से छूट दी गयी है। पिछले सोमवार को पर्यटन राज्यमंत्री अदिती तटकरे ने गंगापुर डैम पर बनाए गए ग्रेप पार्क रिसोर्ट का लुफ्त लिया था। इस अवसर पर उन्होंने बोटिंग का पहला टिकट खरीद कर बोटिंग भी की थी। पर्यटन मंत्री आदित्य ठाकरे इस कार्यक्रम में मुंबई से ऑनलाइन शामिल हुए थे।
Post a Comment