भारत से डरा पाकिस्तान

 


इस्लामाबाद 

पाकिस्तान की सरकार को भारत का डर किस कदर सता रहा है, इसका पता विदेश मंत्री से लेकर अब प्रधानमंत्री तक के ताबड़तोड़ बयानों से चलता है। पाकिस्तान के पीएम इमरान खान ने एकके बाद एक कई ट्वीट कर अंत रराष्ट्रीय समुदाय को भारत की 'सर्जिकल स्ट्राइक' के खिलाफ आगाह किया है। इससे पहले विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने अबु धाबी में दावा किया था कि उनके पास इस बातके सबूत हैं कि भारत पाकिस्तान पर सर्जिकल स्ट्राइक प्लान कर रहा है। इमरान ने रविवार को ट्वीट किया 'मैं अंतर राष्ट्रीय समुदाय को साफ करना चाहता हूं कि अगर भारत पाकिस्तान के खिलाफ फर्जी फ्लैग ऑपरेशन छेड़ेगा, तो उसे पाकिस्तानी इच्छा शक्ति से मजबूत प्रतिक्रिया मिलेगी और हर स्तर पर खतरे का जवाब दिया जाएगा। कोई गलती न की जाए।' यही नहीं, इमरान ने यह भी आरोप लगाया, 'जैसे-जैसे भारत की आंतरिक समस्याएं बढ़ रही हैं, खास कर आर्थिक मंदी, किसानों का विरोध प्रदर्शन और कोरोना वायरस से गलत तरीके से निपटना, मैं फिर से वैश्विक समुदाय को चेतावनी दे रहा हूं कि मोदी सरकार आंतरिक मुद्दोंसे ध्यान भटकाने के लिए पाकिस्तान के खिलाफ फर्जी अभियान चला रहा है।' 


इमरान ने पाकिस्तानी सेना के सुर में सुर मिलाते हुए आरोप लगाया है कि अंतर राष्ट्रीय कानून के उल्लंघन में भारतने सीमा पर संयुक्त राष्ट्रके अधिकारियों की गाड़ीपर गोलियां बरसाईं, जबकि उस पर संयुक्त राष्ट्रलिखा था और यूएन का नीला झंडा लगा था।

Post a Comment

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget