आज केजीएमयू के छात्रों को संबोधित करेंगे राष्ट्रपति


लखनऊ 

किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) का दीक्षा समारोह सोमवार को होगा। इस दौरान मुख्य अतिथि राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद होंगे। वह वर्चुअल छात्रों- शिक्षकों को संबोधित करेंगे। वहीं, राज्यपाल आनंदी बेन पटेल कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगी। टॉपर्स समेत कुल 46 लोगों को 86 अवॉर्ड मिलेंगे। इसमें किसान के बेटे को बेस्टवर्क का गोल्ड मेडल प्रदान किया जाएगा। केजीएमयू 21 दिसंबर को 16वां दीक्षा समारोह मनाने जा रहा है। वहीं, 22 दिसंबर को 115वां स्थापना दिवस होगा। दीक्षा समारोह में यूजी, पीजी वसुपर स्पेशयलिटी कोर्सके टॉपर्सको मेडल पहनाया जाएगा। वहीं शेष मेडल स्थापना दिवस पर दिए जाएंगे। रविवार को कन्वेंशन सेंटर में शिक्षक- अफसरों ने कार्यक्रम का रिहसर्ल किया। सुबह 11 बजे से होने वाले समारोह में बतौर मुख्य अतिथि राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता राज्यपाल आनंदी बेन पटेल करेंगी। विशिष्ट अतिथि चिकित्सा शिक्षामंत्री सुरेश खन्ना रहेंगे। इस दौरान मेधावियों को कोविड प्रोटोकॉल का ध्यान रखना होगा। हॉल में शारीरिक दूरी का पालन करना होगा। साथ ही प्रवेश के वक्त थर्मल स्क्रीनिंग की जाएगी। संदिग्ध लक्षण वाले मेधावी को प्रवेश नहीं मिलेगा। एमबीबीएस में ऑल ओवर टॉपर नितिन भारती रहे। वहीं, दूसरे स्थान पर आकांक्षा वतीसरे स्थान पर अंजली सिंघल रहीं। उधर, बीडीएस में अंजली मल्लने सर्वोच्च अंकहासिल किए हैं। समारोह में 46 लोगों को मेडल, बुकप्राइज, सर्टीफि केट अवॉर्ड दिए जाएंगे।  

Post a Comment

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget