केजीएमयू का गौरव बरकरार रखें डॉक्टर : राष्ट्रपति


 लखनऊ

राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने कहा कि केजीएमयू के डॉक्टर देश-दुनिया में छाए हैं। डॉक्टर मानवता की सेवा कर केजीएमयू का गौरव बरकरार रखें। वह सोमवार को केजीएमयू के 16वें दीक्षांत समारोह को संबोधित कर रहे थे। साइंटिफिक कन्वेंशन सेंटर में दीक्षांत समारोह हुआ। राष्ट्रपति ने वर्चुअली दीक्षांत समारोह को संबोधित किया। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा कि केंद्र सरकार ने भारत उन्नत अभियान शुरू किया। इसके तहत केंद्र सरकार ने 10 गांव को अपनाएं। यूपी भी इसमें बेहतर काम कर रहा है। स्वास्थ्य संबंधी गतिविधियों को अपनाया है। उन्होंने कहा कि केजीएमयू जार्जियन परिवार का एक पोर्टल बनाए। जिसमें डॉक्टर इलाज की नई तकनीक साझा करें। भारत में दुनिया भर से लोग इलाज के लिए आ रहे हैं। भारत के डॉक्टरों का भरोसा पूरे संसार को है। अमेरिका में हर सातवां डॉक्टर भारतीय है। लिहाजा डॉक्टरों की जिम्मेदारी और बढ़ रही है। नई और पुरानी पीढ़ी के डॉक्टर मिलकर मरीजों को बेहतर इलाज मुहैया कराएं। राष्ट्रपति ने कहा कि आज बहुत खुशी का दिन है। आपके नाम के आगे डॉक्टर जुड़ जाएगा। केजीएमयू जैसे प्रतिष्ठित संस्थान से पढ़ाई करना गर्व की बात है। केजीएमयू ने हमेशा गंभीर चुनौतियों के बीच गौरवशाली काम किया है। उन्होंने कहा कि अच्छा डॉक्टर के साथ बेहतर इंसान भी बनें। मरीजों का भरोसा जीतें। गरीबों की सेवा करें। 

Post a Comment

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget