संजय दत्त असल जिंदगी का योद्धा : प्रशांत नील



कन्नड़ सुपरस्टार यश और संजय दत्त की मचअवेटेड फिल्म Òकेजीएफ 2Ó के सेट से एक दिलचस्प जानकारी सामने आई है। इस फिल्म की शूटिंग काफी लंबे वक्त से हैदराबाद की फिल्म सिटी में जारी हैं। जहां इस फिल्म का मेगा क्लाइमेक्स शूट किया जा रहा है। अब जब इस फिल्म के क्लाइमेक्स की शूटिंग पूरी हो चुकी है तो फिल्म के निर्देशक प्रशांत नील ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से लोकेशन की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में सुपरस्टार यश और संजय दत्त दिखाई दे रहे हैं। साथ ही फिल्म का काफी बड़ा क्रू भी साथ में ही मौजूद है। बता दें कि फिल्म में संजय दत्त विलेन के रोल में हैं। वो अधीरा के किरदार में दिखाई देने वाले हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए निर्देशक प्रशांत नील ने ट्वीट कर लिखा है, ‘ये किसी जबरदस्त रोमांच, पागलपन और मस्ती से भरपूर होने के अलावा और कुछ नहीं हैं।  कैमरों की बेहतरीन टीम ने अपना काम पूरा किया। संजय दत्त सर असल जिंदगी में भी सच में एक योद्धा हैं। यश के साथ काम करना एक ट्रीट की तरह था। हमेशा जोश से भरा। क्लाइमेक्स पूरा हुआ। पूरी दुनिया के साथ Òकेजीएफ 2Ó को सिल्वर स्क्रीन पर देखने के लिए मैं इंतजार नहीं कर सकता।’

Post a Comment

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget